फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक लाइटों को सिग्नल का इंतजार

Sat, 04 Jun 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
संचालन के लिए संकेत की प्रतीक्षा में ट्रैफिक लाइट्स - फोटो : amarujala
विज्ञापन
शहर में ट्रैफिक लाइटों को सिग्नल का इंतजार है। लाइटों को लगे हुए करीब दो माह हो चुके हैं, लेकिन अभी तक इन्हें शुरू नहीं किया जा सका है जिससे शहर की यातायात व्यवस्था सुधरने का नाम नहीें ले रही है।
विज्ञापन


शहर में सात मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें लगाई गई थीं। इसके लिए एक करोड़ रुपये खर्च हुए थे। अप्रैल माह में इन लाइटों को सक्रिय कर दिया जाना चाहिए था। लोगों को उम्मीद थी कि इसके बाद शहर की यातायात व्यवस्था सुधर जाएगी। लाइटों को लगे हुए दो माह हो चुके हैं, लेकिन अभी तक लाइटों को शुरू नहीं किया गया है। हालांकि बीच-बीच में लाइटें जलीं तो जरूर, लेकिन वहां पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के तैनात न होने की वजह से लोगों ने ट्रैफिक लाइटों के सिग्नलों को अनदेखा कर दिया। कुछ दिन पूर्व हर चौराहे के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी बुलाए गए, लेकिन ये पुलिसकर्मी कहां गए। इसका पता नहीं। फिलहाल स्थिति यह है कि शहर के किसी भी चौराहे पर कोई ट्रैफिक लाइट नहीं जल रही है। 

इन चौराहों पर लगी हैं ट्रैफिक लाइटें
रामनगर चौक, आजादनगर चौक, बीएसएम तिराहा, रुड़की टाकीज चौराहा, खंजरपुर रोड चौराहा, मलकपुर चुंगी और सेना चौराहा

चाट मार्केट के बाहर लगता है जाम
रुड़की। सिविल लाइंस में चंद्रशेखर चौक के समीप नहर किनारे बने चाट मार्केट के बाहर प्रतिदिन शाम के समय जबरदस्त जाम लगता है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जाम को खुलवाने के लिए कोई पुलिसकर्मी भी नजर नहीं आता है। जाम का सबसे बड़ा कारण इस मार्ग पर चाट, डोसा, आइसक्रीम आदि की दुकानें और रेहड़ी हैं। जो सड़क किनारे लगी रहती हैं। ग्राहकों के वाहन भी सड़क पर ही खड़े होते हैं। 
विज्ञापन


लंढौरा प्रकरण के कारण पुलिस व्यस्त हो गई थी। जल्द ही चौराहों पर ट्रैफिक लाइटों को शुरू कराकर उसके अनुरूप यातायात संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।  -स्वप्न किशोर सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी, रुड़की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें