फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पशु खरीदने आए कारोबारी से एक लाख की नकदी छीनी

Mon, 20 Jul 2026 07:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलेट सवार चार युवकों ने जंगल में ले जाकर दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



लक्सर। भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र के सिंहचंड़ी गांव निवासी और मरगूबपुर में रहकर पशु क्रय-विक्रय का कारोबार करने वाले इमरान से भैंस दिखाने के बहाने मारपीट कर एक लाख रुपये की नकदी और बाइक की चाबी लूट ली गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इमरान ने पुलिस को बताया कि उनकी पहचान सरिता नामक युवती से हुई थी, जिसने पहले लक्सर के कुआंखेड़ा गांव में और बाद में नियामतपुर गांव में भैंस दिखाने की बात कही। 14 जुलाई को नियामतपुर जाते समय बुलेट बाइक पर सवार चार युवकों ने उन्हें रोककर सरिता के बारे में पूछा और भैंस दिखाने के बहाने गंगनौली गांव के पास जंगल में ले गए। वहां आरोपियों ने उनकी पिटाई कर कपड़े फाड़ दिए और भैंस खरीदने के लिए साथ लाए एक लाख रुपये तथा बाइक की चाबी छीनकर फरार हो गए। इमरान ने सरिता और चारों युवकों की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

पुलिस टीम की दबिश के दौरान हाथापाई

- मामले में बीती रात पुलिस टीम ने एक संदिग्ध की तलाश में मुंडाखेड़ा गांव में दबिश दी लेकिन संदिग्ध पुलिस को नहीं मिले। इस दौरान घर में मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में ग्रामीण का आरोप है कि, पुलिसकर्मी बिना कोई कारण बताए घर में घुसे और उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई। वहीं, पुलिसकर्मियों के अनुसार, संदिग्धों की तलाश में पुलिस टीम गांव में गई थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता और हाथापाई की गई। इस दौरान संदिग्धों को भी मौके से भगा दिया गया। सीओ देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें