फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मलबे की आड़ में खनन सामग्री ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को चकमा देने के लिए खनन माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में नीचे मिट्टी भरकर ऊपर से मलबा डाल दिया लेकिन पुलिस ने सूचना के आधार पर वाहन को पकड़कर उसकी मंशा पर पानी फेर दिया। पुलिस ने खनन सामग्री से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया है।
विज्ञापन




सात मार्च को हरिद्वार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर पुलिस सतर्क है। इसके कारण सड़कों पर खनन से जुड़े वाहनों की आवाजाही लगभग बंद है। इसके बावजूद कुछ खनन माफिया पुलिस को चकमा देकर अवैध खनन करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी बीच सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति मलबा डालने की आड़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली से खनन सामग्री ले जा रहा है।



सूचना पर पुलिस ने रुड़की टॉकीज के पास मलबे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रुकवा लिया। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह जमीन के भराव के लिए मलबा लेकर जा रहा है। पुलिस को शक होने पर जब मलबा हटाकर जांच की गई तो उसके नीचे खनन की मिट्टी मिली। इसके बाद पुलिस वाहन को कोतवाली ले आई और ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें