फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: गोदाम में बालश्रम कराने पर तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर के महाड़ी चौक स्थित पोषण सामग्री आपूर्ति केंद्र के गोदाम पर देहरादून डीएम सविन बंसल के छापा मारे जाने के दूसरे दिन यहां सन्नाटा छाया रहा। गोदाम दिन भर नहीं खुला। वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने गोदाम में चार नाबालिगों से काम कराए जाने के मामले में गोदाम का संचालन कर रहे तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने महाड़ी चौक स्थित गोदाम का औचक निरीक्षण किया था। वहां से आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए पोषण सामग्री सप्लाई की जाती है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने देखा कि गोदाम में भारी सामान की लोडिंग के लिए चार नाबालिग बच्चों से काम कराया जा रहा था। इस गंभीर लापरवाही और कानून के उल्लंघन पर उन्होंने तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। रुड़की के श्रम परिवर्तन अधिकारी अनिल कुमार पुरोहित की रिपोर्ट पर भगवानपुर पुलिस ने दीपिका पाल, पंकज कुमार, निवासी मंडावर और संदीप पाल निवासी भगवानपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें