फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली और मैक्स की भिड़ंत, चालक घायल

विज्ञापन
भगवानपुर में सड़क दुर्घटना के बाद डिवाइडर पर चढ़ने के बाद क्षतिग्रस्त हुआ गन्ने से भरी टैक्टर-ट्? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
हाईवे पर गलत साइड से आ रही गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की मैक्स से भिड़ंत हो गई। भिड़ंत होने से ट्रैक्टर डिवाइडर पर चढ़ गया जबकि मैक्स का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दोनों चालक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे वाले स्थान पर वाहनों की लंबी कतार लगने से लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

भगवानपुर-रुड़की के बीच हाईवे पर गलत साइड से वाहनों के दौड़ने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। हाईवे पर खासकर गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और माल से लदे ट्रक गलत साइड से गुजर रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस की ओर से इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मंगलवार को एक बार फिर गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली गलत साइड पर चल रही थी। इस बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली और मैक्स की टोल प्लॉजा के पास आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इससे ट्रैक्टर डिवाइडर पर चढ़ गया और अन्य वाहन उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। वहीं, मैक्स बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही दोनों चालक घायल हो गए। घायलों को भगवानपुर अस्पताल में ले जाया गया। उधर, हाईवे पर हादसा होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई और दूर तक जाम लग गया। काफी देर बाद हाईवे पर यातायात सुचारु हो पाया। एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि गलत साइड से आने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
गलत साइड से दौड़ने वाले वाहनों पर पुलिस और सीपीयू को कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही इनके खिलाफ वाहन सीज की कार्रवाई की जाएगी।-प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें