फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दहेज में बुलेट और नकदी न मिलने पर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज में एक लाख रुपये और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पूरी न करने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया है। पीड़ित विवाहिता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उसका विवाह जनवरी 2021 को हिरणाखेड़ी गांव निवासी एक युवक के साथ हुआ था। विवाहिता के मुताबिक उक्त युवक के साथ उसका पहले से ही प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद तक सब कुछ ठीक-ठाक चला, लेकिन बाद में उसके ससुरालवालों ने कम दहेज लाने का ताना मारते हुए परेशान करना शुरू कर दिया।



आरोप है कि उसके ससुरालियों ने उसे एक बुलेट मोटरसाइकिल व एक लाख रुपये घर से लाने की मांग की। साथ ही मांग पूरी न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मांग पूरी न करने पर ससुरालियों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की और घर से निकाल दिया। उसने मायके पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसको लेकर पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को 10 अगस्त 2023 को लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन



इसके बाद उसने महिला हेल्पलाइन रुड़की में शिकायत की थी। महिला हेल्पलाइन ने विवाहिता के ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की संस्तुति कर कोतवाली लक्सर पुलिस को भेजी। कोतवाली के कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि विवाहिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने विवाहिता के पति रमन कुमार, ससुर आजाद, सास रेखा, देवर रूपक व ननद आंचल निवासी हिरणाखेड़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें