फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक से लूटपाट में तीन युवक दबोचे

विज्ञापन
रुड़की गंगनहर कोतवाली में पकड़े गए बैटरी चोरी के आरोपी। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
ई-रिक्शा चालक से मारपीट कर रिक्शा की बैटरी और नकदी लूटपाट के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनसे बैटरी और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव रामपुर डांडी निवासी जहांगीर अली ई-रिक्शा चलाता है। रविवार रात करीब आठ बजे वह माधोपुर जाने वाले रास्ते से घर आ रहा था। जैसे ही वह दाना फैक्टरी के पास पहुंचा तो बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया था। आरोपी मारपीट कर आठ सौ रुपये की नकदी और ई-रिक्शा की बैटरी निकालकर फरार हो गए थे। पीड़ित ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी थी। साथ ही मामले की तहरीर पुलिस को दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। तभी से पुलिस युवकों की तलाश कर रही थी। मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव इब्राहिमपुर के पास तीनों युवक बाइक लेकर खड़े हैं और वह ई-रिक्शा की बैटरी बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि संदीप और रीनू निवासी इब्राहिमपुर व हनी कश्यप निवासी पश्चिम अंबर तालाब, रुड़की को गिरफ्तार किया गया है। तीनों के पास से बैटरी व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें