फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: भगवानपुर में एक के बाद एक तीन सड़क दुर्घटनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में बृहस्पतिवार शाम एक के बाद एक तीन सड़क दुर्घटनाएं होने से पुलिस को काफी देर तक दौड़ना पड़ा। एंबुलेंस की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


कोतवाली भगवानपुर से मिली जानकारी के मुताबिक 112 से सूचना मिली कि नन्हेड़ा से इकबालपुर रोड किसान धर्म कांटा के पास टेंपो एवं बाइक में टक्कर हो गई है। इसमें बाइक सवार घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। राहगीरों की मदद से घायल को सिविल अस्पताल भेजा गया। इस बीच खुद को पकड़े जाने के डर से टेंपो का चालक फरार हो गया।



वहीं दूसरी घटना नीलकंठ ढाबे के पास हुई जहां हल्की टक्कर लगने के बाद बाइक सवार गिर गया। स्थानीय लोगों ने 108 की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहीं तीसरी घटना चौली शहाबुद्दीनपुर के पास हुई। वहां ट्रक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल भेजा। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि कस्बे से बृहस्पतिवार शाम को तीन सड़क घटनाओं के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें