फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय में चोरी में एक चोर व कबाड़ी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर। नवोदय विद्यालय में सेंध लगाकर तीन आरोपियों ने 20 दिनों तक लगातार चोरी की थी। इस दौरान उन्होंने 55 पंखे समेत अन्य सामान चुराकर एक कबाड़ी को बेच दिया था। पुलिस ने एक आरोपी और कबाड़ी को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया है। साथ ही आरोपियों के पास से चोरी का कुछ सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं, फरार चल रहे दो आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित शिकारपुर रोड पर नवोदय विद्यालय में चोरों ने छात्रावास की खिड़की को काटकर 55 पंखों समेत अन्य सामान चोरी कर लिया था। 18 अगस्त को चौकीदार ने कई कमरों से पंखे गायब देखे तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई थी। विद्यालय के एक शिक्षक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार रात पुलिस ने गांव शिकारपुर के पास दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी/एसएसआई डीएस रावत ने बताया कि चोरी में अवनीत उर्फ भुरु निवासी ग्राम शिकारपुर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी के तीन पंखे और अन्य सामान बरामद किया है। उन्होंने बताया कि उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी इस्लाम निवासी ग्राम जौरासी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। कबाड़ी के पास से चोरी के आठ पंखे और अन्य सामान बरामद हुए हैं। अवनीत ने पूछताछ में बताया कि वह पिछले 20 दिनों से रोज विद्यालय से सामान चोरी कर कबाड़ी इस्लाम को बेच रहे थे। उन्होंने बताया कि चोरी में दो अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। इस दौरान पुलिस टीम में लंढौरा पुलिस चौकी प्रभारी नितेश शर्मा, सिपाही रोहित दिनेश शर्मा, बलवीर, अरुण नेगी, मनीष शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें