फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलौर और झबरेड़ा में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर/झबरेड़ा। मंगलौर और झबरेड़ा क्षेत्र में सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम करवाया। वहीं, पुलिस तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात बाइक सवार दो युवक उत्तर प्रदेश की ओर से हरिद्वार आ रहे थे। जैसे ही वे गंगनहर पटरी पर नसीरपुर पुलिया के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई है। युवकों की पहचान दीपक राठी (36) पुत्र इंद्रजीत सिंह निवासी हरेडी लखनौती, थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर और सोनवीर (26) पुत्र जगपाल निवासी ग्राम बरवाला, थाना रमाला जिला बागपत के रूप में हुई है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। साथ ही कार को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला निवासी रिजवान, नदीम व इम्तियाज एक ही बाइक से सोमवार की रात को इकबालपुर से वापस गांव आ रहे थे। जैसे ही वे नगला गांव के पास पहुंचे तो बाइक के आगे एक पशु आ गया। पशु को बचाने के चक्कर में सामने से आ रहे टेंपो से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां रिजवान की मौत हो गई। पुलिस ने टेंपो को कब्जे में ले लिया है। एसओ विनोद थपलियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें