फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: अक्तूबर से नवंबर तक चलेंगी तीन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारों के दौरान रेलवे ने तीन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ट्रेनों को मुरादाबाद मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनो पर ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि गाड़ी संख्या 05005 - 06 बरहनी - जालंधर सिटी - बरहनी फेस्टिवल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन 7 अक्तूबर से 26 नवंबर तक दोनों ओर से 8 - 8 फेरे किया जाएगा। ट्रेन प्रत्येक बुधवार को बरहनी से शाम 3ः10 पर रवाना होकर अगले दिन सुबह 6ः30 पर जालंधर सिटी पहुंचेगी।

जालंधर सिटी से बृहस्पतिवार को सुबह 10ः50 पर रवाना होकर अगले दिन सुबह 4ः45 पर बरहनी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05101 - 02 गोरखपुर - शकूरबस्ती - गोरखपुर फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 11 अक्तूबर से 30 नवंबर के बीच दोनों ओर से 8 - 8 फेरे संचालित की जाएगी। गोरखपुर से रविवार शाम 4 बजे रवाना होकर ट्रेन अगले दिन सुबह 11ः05 पर शकूरबस्ती पहुंचेगी। श्
विज्ञापन

शकूरबस्ती से सोमवार को दोपहर 1ः15 पर रवाना होकर ट्रेन अगले दिन सुबह 8ः30 पर गोरखपुर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04829 - 30 जोधपुर - गोरखपुर - जोधपुर फेस्टिवल एक्सप्रेस ट्रेन 1 अक्तूबर से 27 नवंबर के बीच दोनों ओर से 9 - 9 फेरे संचालित की जाएगी। जोधपुर से प्रत्येक बृहस्पतिवार शाम 4ः15 बजे रवाना होकर ट्रेन शुक्रवार रात 8ः30 पर गोरखपुर पहुंचेगी। गोरखपुर से शुक्रवार रात 11ः25 पर रवाना होकर ट्रेन रविवार रात 2ः30 पर जोधपुर पहुंचेगी। ट्रेनों के संचालन से त्याहोरों के दौरान यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें