फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज में कार और तीन लाख की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को तीन बार तलाक बोलकर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर मामले में तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती की 20 अप्रैल को सहारनपुर क्षेत्र शादी हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले विवाहिता से दहेज में तीन लाख व कार की मांग करने लगे। आरोप है कि 19 जुलाई को पति ने पत्नी पर एक दोस्त के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी और एक कमरे में बंधक बना लिया। युवती ने मोबाइल की मदद से पुलिस के सौ नंबर पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। सहारनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को बंधन मुक्त कराया। सहारनपुर पुलिस ने घटना की जानकारी पीड़िता के मायके पक्ष को दी। इसके बाद मायके पक्ष के लोग बेटी की ससुराल पहुंचे और ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ससुरालियों ने एक नहीं सुनी और दहेज में कार व तीन लाख की मांग करते रहे। इस पर मायके वाले बेटी को लेकर अपने घर आए गए। आरोप है कि इस बीच पति अपनी ससुराल पहुंचा और पत्नी को तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया। तलाक देने के बाद वह सहारनपुर लौट गया। शुक्रवार को पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर पति समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र नेगी ने बताया कि मामला अभी संज्ञान में नहीं है। जानकारी लेने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें