फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत पर छूटकर भागा विदेश, घर की कुर्की

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन के विवाद में हुई फायरिंग के मामले में एक आरोपी जमानत पर छूटकर विदेश भाग गया। वारंट लेकर पुलिस उसके घर पहुंची तो इसका पता चला। लिहाजा कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की कुर्की कर दी है।
विज्ञापन

हरिद्वार रोड स्थित जमीन के लिए दो पक्षों के बीच विवाद चला आ रहा था। इसे लेकर सितंबर 2015 में दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया था। इस दौरान जमकर फायरिंग हुई थी, जिसमें सतनाम पक्ष के युवक मनमीत पुत्र निशान की गोली लगने से मौत हो गई थी। इसके बाद दलविंदर पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। जबकि दूसरे पक्ष ने मृतक मनमीत, सतनाम, सुखविंदर, गगन और उदय सिंह निवासी लक्सर, काला सिंह, बूटा सिंह, मोहन सिंह, नाजर निवासी ऐथल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने जांच के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। बाद में सभी की कोर्ट से जमानत हो गई थी। मामला हरिद्वार एडीजे चतुर्थ के न्यायालय में विचाराधीन था। इस दौरान पता चला कि एक आरोपी विदेश भाग गया है। उसके तारीख पर न जाने पर वारंट जारी किए गए। पुलिस वारंट लेकर उसके घर पहुंची तो पता चला कि वह विदेश चला गया है। इसके बाद कोर्ट ने लक्सर कोतवाली पुलिस को उसकी संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए थे। चौकी प्रभारी खेमेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि आरोपी गगन के घर की कुर्की की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें