फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रह्लादपुर गांव के पास लावारिस मिले तीन बच्चे 

Fri, 18 Nov 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
पुलिस को मिले तीन लावारिस बच्चे - फोटो : amarujala
विज्ञापन
खानपुर-प्रह्लादपुर गांव के बीच पुलिस को तीन बच्चे लावारिस हाल में मिले। पूछताछ के बाद पुलिस उनके परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम तीन बच्चे खानपुर-प्रह्लादपुर गांव के बीच मुख्य मार्ग पर लावारिस घूम रहे थे। शंका होने पर किसी ने खानपुर पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने पहुंचकर तीनों से पूछताछ की तो वो सही जानकारी नहीं दे पा रहे थे। पुलिस के अनुसार तीनों बच्चों की उम्र चार-पांच साल के करीब है। उनके परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन


चोरी में एक गिरफ्तार
रुड़की मालवीय चौक के पास गोदाम में दस दिन पहले हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। धरे गए आरोपी का नाम सचिन निवासी देवबंद है। पुलिस के अनुसार मामले में अहम सुराग लगे हैं और जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें