II
I
I
I
Iपुलिस ने तीनों कार को कब्जे में लिया, किसी ने भी कार्रवाई से किया इन्कार
I
I I
Iरविवार की रात ढंडेरी के पास बाईपास पर हादसा, कुछ देर लगा जाम
I
I कोहरे के चलते बाईपास पर तीन कारें आपस में भिड़ गईं। गनीमत रही कि किसी को भी चोटें नहीं आईं। इस दौरान कुछ देर के लिए बाईपास पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों कारों को बाईपास से हटवाया और कोतवाली ले आई। तीनों कार सवारों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
I
I
I
Iसिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के अनुसार, रविवार रात तीन कारें मंगलौर से हरिद्वार की ओर बाईपास से गुजर रही थीं। जैसे ही वह बाईपास ढंडेरी ख्वागजीपुर गांव के सामने पहुंची तो कोहरे के कारण आगे चल रही एक कार के चालक ने ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे आ रही दो कार भी भिड़ गईं। भिड़ंत से तीनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। कार सवारों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
I
Iपुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। साथ ही बाईपास पर जाम लगने पर तीनों कारों को क्रेन से हटवाया। तीनों कारों को कोतवाली में लाकर खड़ा कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि एक परिवार मथुरा से अस्थियां विसर्जित करने हरिद्वार जा रहा था। एक कार में कुछ लोग हरियाणा से हरिद्वार जा रहे थे। इसके अलावा रुड़की निवासी एक कार सवार भी बाईपास से हाेते हुए हरिद्वार जा रहा था। तीनों कार सवारों में सुलह हो गई और कार्रवाई से इन्कार किया है।I