फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: राजकीय इंटर काॅलेज से इनवर्टर की तीन बैटरी चोरी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर क्षेत्र के एकमात्र राजकीय इंटर कॉलेज में चौकीदार न होने से अज्ञात ने शनिवार और रविवार देर रात जूनियर विंग की स्मार्ट क्लास से तीन बैटरी चोरी कर लिए। इस मामले में प्रधानाचार्य ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी अक्तूबर में भी एक बैटरी चोरी कर ली गई थी।
विज्ञापन




खानपुर विकासखंड क्षेत्र में एकमात्र राजकीय इंटर कॉलेज पोडोवाली गांव में स्थित है। प्रधानाचार्य मुकेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 01 नवंबर को उत्तराखंड के पर्व ईगास व 02 नवंबर को रविवार की छुट्टी होने के कारण जब वह सोमवार को कॉलेज पहुंचे और उन्होंने निरीक्षण किया तो जूनियर विग की स्मार्ट क्लास से इनवर्टर के तीन बैटरी नहीं मिले। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी अक्तूबर माह में किसी ने एक बैटरी चोरी कर ली थी। खानपुर एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें