फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: युवती के मंगेतर को दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर रायघटी निवासी एक युवती का रिश्ता तय होने के बाद दो आरोपी युवकों ने उसके मंगेतर को जान से मारने की धमकी दी। युवती के पिता की शिकायत पर लक्सर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रामपुर रायघटी निवासी एक व्यक्ति ने लक्सर कोतवाली में शिकायत की। उन्होंने बताया कि उसने अपनी बेटी का रिश्ता एक युवक के साथ तय किया। बेटी की शादी चार जुलाई को होनी तय हुई है। रिश्ता होने के बाद से ही दो युवक बेटी के मंगेतर को जान से मारने की धमकी दे रहे है। यही नहीं बेटी घर से बाहर जाती है तो युवक उसका पीछा करते हैं। आरोप है कि उनकी बेटी के मंगेतर को कह रहे हैं कि अगर गांव में बरात लेकर आया तो जान से मार दूंगा। भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी नवीन चौहान ने बताया कि शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें