फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सगी बहनों को कॉल कर 50 हजार देने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक अनजान नंबर से दो सगी बहनों को कॉल कर कोई अश्लील बातें करने के साथ ही 50 हजार रुपये मांग रहा है। ऐसा न करने पर दोनों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल का रही है। कॉल करने वाला शख्स अश्लील बातें कर रहा है। साथ ही अकेले में मिलने का दबाव बना रहा है। आरोप है कि वह 50 हजार रुपये की मांग कर रहा है। इसी नंबर से उसकी बहन को भी कॉल कर अश्लील बातें कर रहा है और उससे भी 50 हजार रुपये मांग रहा है। आरोप है कि रुपये न देने पर वह गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहा है। एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही जिस नंबर से कॉल आ रही है, उसकी आईडी निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें