रुड़की स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल।
- फोटो : ROORKEE
विधायक देशराज कर्णवाल बृहस्पतिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर एक बार फिर खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कहा कि चैंपियन के इशारे पर उनकी जाति को लेकर झूठी शिकायतें की जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि उनका जाति प्रमाणपत्र सही सही है। वर्ष 2005 में भी इसी प्रमाणपत्र से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुआ तो खानपुर विधायक के इशारे पर शिकायत की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उन्हें फंसाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है। उन्होंने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पर सूचना के अधिकार में मांगी गई सूचनाओं को नहीं दिए जाने का भी आरोप लगाया।