फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: धोखाधड़ी का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लाखों रुपये की धोखाधड़ी में शामिल तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो आरोपी पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं। सुनील कुमार निवासी बेहडेकी सैदाबाद ने 8 फरवरी 2024 को धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि माता शुगनी का स्वर्गवास छह जनवरी 2023 को हो गया था। मां के स्वर्गवास के करीब पांच माह बाद खाते की एंट्री करने पर पता चला था कि मां के खाते से 8.92 लाख रुपये गायब हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि मृतक माता के फर्जी कागजात तैयार कराकर एटीएम कार्ड जारी कराया गया और बैंक खाते से एक फोन नंबर भी लिंक किया गया जो परिवार का नहीं था। थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि बैंककर्मी जतिन कुमार निवासी गली नंबर छह नवीन नगर जिला सहारनपुर हाल गोल कोठी हरीपुर कलां थाना रायवाला देहरादून और यशपाल निवासी पंजाबी कॉलोनी निकट जैन कॉलेज थाना कोतवाली सदर सहारनपुर को दो दिन पूर्व गिरफ्तार किया गया। तीसरे आरोपी फिरोज निवासी थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर हाल निवासी पटेल नगर देहरादून को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक नितिन बिष्ट, रामबीर और एसओजी से महिपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें