नगर निगम के पास स्थित रविदास घाट से एक इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी हो गई। चोर स्कूटी को ई-रिक्शा में लादकर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के आदर्शनगर निवासी विशाल पुरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार शाम करीब पांच बजे उसकी रिश्तेदार महिला बाजार गई थी। उसने अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी नगर निगम के पास संत रविदास घाट के पास खड़ी की थी। जब वह लौटकर आई तो स्कूटी गायब थी। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि दो युवक एक ई-रिक्शा में स्कूटी लादकर ले गए। इसकी जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। बाद में पास लगे सीसीटीवी फुटेज में वारदात साफ नजर आई। पुलिस ने वाहन चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।