सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के सती मोहल्ला में एक बुजुर्ग व्यक्ति पर लकड़ी के नुकीले गुटके से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सती मोहल्ला निवासी सुहैल खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन नवंबर की रात उनके पिता कदीम खान गली से पैदल जा रहे थे। उसी दौरान दो व्यक्ति आपस में झगड़ रहे थे। जब कदीम खान ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो आसिफ, अदनान और मन्नान ने एक राय होकर उनपर लकड़ी के नुकीले गुटके से हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोट आने से वे बेहोश होकर गिर पड़े। परिजनों ने उन्हें हायर सेंटर में भर्ती कराया है। पुलिस ने पीड़ित के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।