फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन गांवों में चोरों ने बोला धावा

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने एक ही रात क्षेत्र के तीन गांवों में धावा बोल दिया। इस दौरान उन्होंने एक दुकान का शटर तोड़कर नगदी और सामान चुरा लिया जबकि लोगों के शोर मचाने के कारण दूसरी दुकान में चोरी की योजना नाकामयाब हो गई। दूसरी ओर दो गांवों में चोरों ने पशु चोरी की कोशिश, लेकिन यहां भी लोगों के शोर मचाने पर वे फरार हो गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात चोरों ने तेज्जूपुर गांव में पुलिस चौकी से मात्र 50 मीटर की दूरी पर स्थित लक्ष्मी एग्रीकल्चर की दुकान का शटर तोड़कर गल्ले में रखे हजारों रुपये और कुछ सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोरों ने डॉ. प्रवीण उपाध्याय की आरोग्य होम्योपैथी के भी ताले तोड़े, लेकिन ग्रामीणों के जागने पर उन्हें उल्टे पैर भागना पड़ा। लक्ष्मी एग्रीकल्चर के मालिक संजीव कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। चौकी प्रभारी मनोज ममगाईं का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
वहीं, भलस्वागाज गांव में बृहस्पतिवार रात चोर कंवरपाल की भैंस का रस्सा काटकर वाहन में डालने ही वाले थे कि इसी बीच मालिक की नींद खुल गई। शोर मचाने पर चोर उन्हें धक्का देकर भैंस छोड़कर फरार हो गए। इसी तरह मानकपुर आदमपुर गांव में भी चोर संजय सैनी और पोपल सैनी के चार पशुओं के रस्से काटकर उन्हें ले जाने वाले थे, लेकिन भगवानपुर फैक्ट्री से लौट रहे ग्रामीण ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर गांव वाले जाग गए। इसी बीच अंधेरे का फायदा उठाकर चोर फरार हो गए।
विज्ञापन

आए थे चोरी करने, बाइक और मोबाइल छोड़ भागना पड़ा
रुड़की। बेलड़ा गांव में बदमाश एक मकान में जा घुसे, लेकिन इसी दौरान परिवार वालों की नींद खुली तो उन्हें उल्टे पैर भागना पड़ा। भागने की हड़बड़ी में बदमाश अपनी बाइक और एक मोबाइल मौके पर ही छोड़ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक और मोबाइल कब्जे में ले लिया। बाइक और मोबाइल के आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित बेलड़ा गांव निवासी मतलूब बृहस्पतिवार रात परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात में किसी समय बदमाश उनके घर में घुस आए। आहट सुनकर उनकी आंख खुली तो बदमाशों को देखकर उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुन आसपास के लोग भी जाग गए। लोगों की आहट सुन बदमाश घबरा गए और पकड़े जाने के डर से जंगल में फरार हो गए, लेकिन भागने की जल्दबाजी में बदमाश घर के बाहर ही अपनी बाइक छोड़ गए। बाइक के पास बदमाशों का एक मोबाइल भी मिला। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और बाइक व मोबाइल कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। शुक्रवार को मतलूब ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। एसएसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि बाइक और मोबाइल के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें