फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक रिश्ते की नानी को लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव से एक युवक रिश्ते की नानी के संग फरार हो गया। युवक के संग फरार हुई नानी छह बच्चों की मां है। जबकि युवक की अभी तक शादी भी नहीं हुई है। युवक के साथ फरार हुई महिला उसकी मां की सगी मामी है। वह अपनी दो बेटियों को साथ ले गई है, जबकि चार बेटों को घर छोड़कर गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला की मामी उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर में रहती है। करीब एक वर्ष पहले मामी अपने छह बच्चे और पति को साथ लेकर लक्सर क्षेत्र के गांव में अपनी भांजी के साथ आकर रहने लगी थी। इसके बाद मामी का पति मेहनत मजदूरी कर अपने बच्चों और परिवार का पेट पाल रहा था। बताया जाता है कि इसी बीच मामी का अपनी भांजी के बेटे के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। इसके चलते दो दिन पहले युवक रिश्ते की नानी को लेकर फरार हो गया। इस दौरान महिला अपनी दो छोटी बेटियों को अपने साथ लेकर गई है। जबकि चार बेटे वह यहीं छोड़ गई। इसकी जानकारी जब महिला व उसके मामा को लगी तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने अपने स्तर से ही उनकी तलाश शुरू कर दी। उधर, लक्सर कस्बा चौकी प्रभारी खेमेंद्र सिंह गंगवार का कहना है कि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें