सिविल अस्पताल में अब आठ दिन तक अल्ट्रासाउंड नहीं होंगे। ऐसे में मरीजों को या तो आठ दिन इंतजार करना पड़ेगा या फिर बाहर महंगे दामों पर अल्ट्रासाउंड कराने होंगे।
बुधवार को अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट कोरोना संक्रमित हो गए थे। रिपोर्ट आते ही वे होम आइसोलेट हो गए हैं। ऐसे में अब सिविल अस्पताल में अगले आठ दिन अल्ट्रासाउंड नहीं होंगे। क्योंकि कोरोना की नई गाइडलाइन के तहत अब होम क्वारंटीन का समय सात दिन है। सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। ऐसे में सबसे अधिक दिक्कत गर्भवती महिलाओं को उठानी पड़ेगी। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि फिलहाल कोई दूसरा रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने के चलते आठ दिन परेशानी उठानी पड़ेगी। संवाद