फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब निगम में प्रतिदिन होगी योजनाओं के निस्तारण के लिए समीक्षा बैठक

विज्ञापन
रुड़की नगर निगम में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेती नगर आयुक्त नूपुर वर्मा। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
नगर निगम में मुख्यमंत्री की घोषणा के कार्यों समेत विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं समस्याओं के निपटारे के लिए प्रतिदिन समीक्षा बैठक की शुरुआत की गई है। इसके तहत सोमवार को नगर आयुक्त ने नगर निगम के सभी अनुभागों के अध्यक्षों से कार्य प्रगति की जानकारी ली। साथ ही समयबद्ध तरीके से योजनाओं के क्रियान्वयन और समस्याओं के निपटारे के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने बताया कि शासन स्तर से मुख्यमंत्री की घोषणा के कार्यों, सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत आने वाली शिकायतों, सूचना का अधिकार की अपीलों, केंद्रीय योजनाओं के निस्त, रण स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत समयबद्ध गतिविधियों के संचालन, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सतत निरीक्षण और समस्या के तत्काल निपटारे के लिए नियमित समीक्षा की जा रही है। इसके मद्देनजर रुड़की नगर निगम में सोमवार से प्रतिदिन समीक्षा बैठक आयोजित होगी। सोमवार को समीक्षा बैठक के पहले दिन मुख्यमंत्री की घोषणा से जुड़े कार्यों, सीएम हेल्पलाइन में आई शिकायतों के निपटारे समेत अन्य समस्याओं के निस्तारण की स्थिति के बारे में अनुभाग अध्यक्षों से ब्योरा लिया गया। साथ ही सभी कार्यों को समयसीमा के भीतर क्रियान्वित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि समीक्षा बैठक रोजाना शाम को आयोजित होगी। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, लेखा विभाग, निर्माण विभाग, पथ प्रकाश विभाग एवं योजना अनुभाग से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें