फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: विवाहिता पर ज्वलनशील पदार्थ डालने की सूचना पर हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता पर ज्वलनशील पदार्थ डालने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली लेकिन जांच में सूचना गलत निकली। पुलिस ने सूचना देने वाले ग्रामीण पर 10 हजार का जुर्माना लगाया है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरी गांव निवासी धर्मेंद्र की बेटी की ससुराल कोतवाली क्षेत्र में है। उसकी ससुरालियों के साथ किसी बात पर अनबन चल रही है। इस बीच मंगलवार रात को धर्मेंद्र ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर बताया कि ससुरालियों ने उसकी बेटी पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया है। उसे एम्स ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन




सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्हाेंने जानकारी की तो सूचना देने वाला नशे की हालत में मिला। जांच में सूचना फर्जी मिलने पर पुलिसकर्मियों ने ग्रामीण को कड़ी फटकार लगाई। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि गलत सूचना देने पर ग्रामीण पर 10 हजार का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें