संघीपुर गांव में ग्रामीण के घर से मोबाइल फोन चोरी होने की घटना का 24 घंटों में खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरी किए गए दोनों मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए गए।
कोतवाली क्षेत्र के संघीपुर गांव निवासी शोएब ने 27 अक्तूबर को तहरीर देकर बताया था कि 26 अक्तूबर की रात को वह और परिजन घर में सोए हुए थे। रात के समय कोई व्यक्ति उनके घर में घुसा और घर में रखे हजारों कीमत के दो मोबाइल फोन चोरी कर ले गया। सुबह उठने पर उन्हें चोरी का पता चला। तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही थी। जांच के दौरान जानकारी हाथ लगने पर पुलिस टीम ने एक ठिकाने पर दबिश देकर चोरी के आरोप में आरोपी शहजाद निवासी ग्राम खरंजा कुतुबपुर कोतवाली लक्सर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से दोनों मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।