फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: युवक ने पहले युवती और फिर खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाई, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुग्गावाला। बुग्गावाला क्षेत्र के ग्राम बुधवाशहीद स्थित रेस्टोरेंट में कार्य करने वाली युवती को एक युवक ने पहले पेट चाकू मारा और फिर पेट्रोल छिड़ककर डालकर आग लगा दी। इसके बाद खुद का गला रेतकर खुद को भी आग लगा ली। गंभीर हालत में दोनों को देहरादून के दून अस्पताल रेफर किया गया है। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। बताया गया है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती का रिश्ता कहीं और होने से युवक आहत था।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार युवक प्रिंस (27) निवासी मुजफ्फरनगर का सहारनपुर जिले के एक गांव निवासी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती बुधवाशहीद स्थित रेस्टोरेंट में काम करती है। बुधवार को युवक रेस्टोरेंट पहुंचा और दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई। इसके बाद युवक ने युवती के पेट में चाकू मार दिया और फिर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इसके बाद चाकू से अपना भी गला रेत लिया और फिर खुद पर भी पेट्रोल डालकर आग लगा ली। पुलिस ने जब युवती से पूछताछ की तो युवती ने बताया कि युवक उससे शादी करना चाहता था, लेकिन युवक के घरवाले नहीं मान रहे थे, इसलिए युवती का रिश्ता कहीं और होने पर आहत युवक ने गुस्से में आग लगाई। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों को देहरादून स्थित दून अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां युवक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया रेस्टोरेंट की छत पर रसोई बनाई हुई है। वहीं युवक ने आग लगाई। उन्होंने छत पर युवक को जलते हुए देखा। चीख पुकार मची थी। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। सूचना पाकर बुग्गावाला थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और युवक को फर्स्ट एड दिया और गर्दन को कपड़े से बांधा। देर से पहुंची एंबुलेंस पहले दाेनों को रुड़की सिविल अस्पताल ले गई। इसके बाद यहां से देहरादून रेफर कर दिया गया। बुग्गावाला थाना निरीक्षक भगवान सिंह महर ने बताया कि घटना बुधवार करीब 12 बजे की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज से घटना के कारणों का पता लगा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें