फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बारिश रुकने के बाद गंगा नदी का जलस्तर हुआ कम

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हुई मूसलाधार बारिश के कारण चेतावनी निशान के पार हुई गंगा का जलस्तर शुक्रवार को धीरे-धीरे कम हो रहा है। हालांकि बाढ़ का पानी खानपुर और उत्तर प्रदेश की लगभग 15 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि पर फैल गया है। इससे किसानों के सामने फिर से रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


दो दिन तक लगातार पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हुई मूसलधार बारिश के कारण गंगा नदी उफान पर आ गई थी। गंगा नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार शाम छह बजे 293.30 मीटर तक पहुंच गया था। गंगा का चेतावनी निशान 293 है। इसके कारण गंगा नदी किनारे बसे गांव के ग्रामीणों को बाढ़ की चिंता सताने लगी थी।
वहीं लक्सर तहसील प्रशासन सतर्क हो गया था। वहीं गंगा नदी में आया बाढ़ का पानी टूटे हुए तटबंध से खानपुर क्षेत्र की लगभग 15 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि पर फैल गया है। इसके कारण गन्ना, धान और पशुओं के हरे चारे की फसलें जलमग्न हो गई हैं। वहीं बारिश रुकने के बाद अब धीरे-धीरे गंगा नदी का जलस्तर कम हो रहा है। शुक्रवार अपराह्न चार बजे गंगा नदी का जलस्तर 292.65 मीटर दर्ज किया गया। गंगा नदी का जलस्तर कम होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें