फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: अवैध खनन में लगी एचएम मशीन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजारेवाला क्षेत्र मोहंड रो नदी में स्थित भगवती स्टोन क्रशर के पास में ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक एचएम मशीन को मौके से कब्जे में लेकर सीज कर दिया। पुलिस ने बताया कि अवैध खनन की सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और मशीन को सीज कर दिया गया है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि जिस भूमि पर खनन किया जा रहा है वह स्कूल की ओर स्थित खेल मैदान की भूमि है। उनका कहना है कि संबंधित भूमि की अभी तक राजस्व विभाग द्वारा निशानदेही नहीं कराई गई है। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से शीघ्र निशानदेही कराने की मांग की है ताकि सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण और अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले महीने भी उन्होंने मौके पर अवैध खनन का विरोध करते हुए एक मशीन पकड़वाकर कार्रवाई कराई थी लेकिन क्षेत्र में अवैध खनन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द स्थायी कार्रवाई नहीं की गई तो सरकारी भूमि को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें