फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में टीम को व्यवस्थाएं मिली दुरुस्त

विज्ञापन
रुड़की सिविल अस्पताल का निरीक्षण करती कायाकल्प की टीम। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
दिल्ली से आई कायाकल्प की टीम ने सिविल अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं को जायजा लिया। साथ ही व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। काफी समय तक टीम के सदस्य अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल प्रशासन पिछले तीन महीने से केंद्र सरकार की कायाकल्प योजना के तहत निरीक्षण के लिए तैयारियों में जुटा हुआ था। ओपीडी, लेबर रूम, वार्ड, शौचालय और अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाई जा रही थी। बुधवार को केंद्र से आई कायाकल्प की टीम पब्लिक हेल्थ कंसल्टेंट डॉ. अभय कुमार के नेतृत्व में सिविल अस्पताल पहुंची।
टीम में रूपेश ममगाईं और कृष्ण कुमार भी शामिल रहे। सबसे पहले टीम ने अस्पताल के वार्ड और शौचालयों का निरीक्षण किया। वार्ड में टीम ने मरीजों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद ऑपरेशन थियेटर, लेबर रूम, पैथोलॉजी लैब और ओपीडी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल में व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलने पर टीम ने संतोष जताया। इस दौरान सीएमएस डॉ. संजय कंसल, डॉ. एके मिश्रा, डॉ. मेहश खेतान, डॉ. रितु खेतान, डॉ. मनीष दत्त और डॉ. राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

हाईटेक लेबर रूम की सराहना
कायाकल्प की टीम ने हाल ही बने अस्पताल के हाईटेक लेबर रूम की जमकर तारीफ की। इसके बाद अस्पताल के हर्बल गार्डन, जैविक खाद प्लांट, ट्रामा सेंटर और ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। साथ ही स्टाफ से विभिन्न जानकारी ली। व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलने पर अस्पताल प्रबंधन ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें