फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। कोतवाली पुलिस ने फैक्टरी कर्मचारी से लूट के एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसके दो साथी अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड न्यायालय में पेश कर दिया है।
विज्ञापन

लक्सर कस्बा चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी अब्दुल सत्तार मंसूरी पुत्र यासीन गनौली गांव के निकट स्थित एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करता है। गनौली गांव में ही वह किराये के मकान पर रहता है। उन्होंने बताया कि वह 22 जनवरी की रात अपने घर से कंपनी में ड्यूटी के लिए जा रहा था। इसी बीच तीन लोगों ने उनसे बारह सौ रुपये व मोबाइल लूट लिया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही उनकी तलाश शुरू कर दी थी। चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि जांच के बाद घटना को अंजाम देने वाले एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी को हरिद्वार किशोर न्याय बोर्ड में पेश कर दिया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें