फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची की सुरक्षा कड़ी, बिना अनुमति के नहीं मिलेगा कोई

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन मासूम की सुरक्षा को लेकर सख्ती बरती जा रही है। अस्पताल की ओर से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से पत्राचार कर सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की गई है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने एसपी देहात से इस संबंध में वार्ता कर सुरक्षा मुहैया कराने की बात कही है। अब कोई भी बिना अनुमति के बच्ची से नहीं मिल सकता है।
विज्ञापन

छह साल की मासूम का रुड़की सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। डॉक्टरों की एक टीम 24 घंटे बच्ची की निगरानी में लगी है। सीएमएस डॉ. संजय कंसल खुद निगरानी कर रहे हैं। वहीं, अब बच्ची की सुरक्षा को लेकर भी अस्पताल प्रबंधन गंभीर हो गया है। दरअसल, बच्ची का हाल जानने के लिए लगातार लोग अस्पताल आ रहे हैं। ऐसे में बच्ची की सुरक्षा और पहचान उजागर होने का डर है। इसके मद्देनजर सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह से पत्राचार कर बच्ची के वार्ड के बाहर सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। इस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह से सुरक्षा मुहैया कराने की बात कही। एसपी देहात ने बच्ची के वार्ड के बाहर एक महिला और एक पुरुष सिपाही की तैनाती करने के निर्देश दिए हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह ने बताया कि बच्ची की सुरक्षा को लेकर पुलिस को निर्देशित किया गया है। साथ ही जिलाधिकारी को पूरी स्थिति से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें