फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ट्रेन में चोरी करने वाले गिरोह का बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चलती ट्रेन में महिला यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह में शामिल एक आरोपी को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। जीआरपी दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन




लक्सर जीआरपी थानाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों लक्सर, हरिद्वार और देहरादून रेलवे स्टेशनों के मध्य चलती ट्रेन में यात्रियों का सामान चोरी किए जाने की वारदातों में शामिल एक गिरोह के बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस गिरोह के दो बदमाशों वसीम और आशू को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।



इस बीच पुलिस को गिरोह के एक और सदस्य के किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से ज्वालापुर क्षेत्र में आने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सतेंद्र कुमार निवासी रसूलपुर कोतवाली चांदपुर, बिजनौर उप्र बताया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हैं। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें