शिक्षक की गैर मौजूदगी में परिचित उनकी नाबालिग बेटी को डरा-धमकाकर घर में खड़ी स्कूटी ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संपत्ति या पारिवारिक विवाद से जोड़कर भी मामला देखा जा रहा है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह लक्सर रोड स्थित एक कॉलेज में शिक्षक है। तीन मई को सुबह करीब 8:30 बजे के बाद वह कॉलेज के लिए निकल गए थे। इस बीच करीब 10:30 बजे के 15 वर्षीय पुत्री का फोन आया था। उसने फोन पर बताया कि विकास, प्रियंका समेत तीन लोग उनके घर आए थे।
उन्होंने घर में आकर अभद्रता कर उसके साथ भी धक्का-मुक्की की थी। शोर शराबा होने पर विकास पक्ष के लोग घर से बाहर निकल आए थे। इसके बाद वह उनके घर में खड़ी स्कूटी भी ले गए। आसपास काफी भीड़ होने पर विकास पक्ष के लोग वहां से फरार हो गए थे। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि विकास, प्रियंका निवासी रुड़की समेत तीन लोगों के खिलाफ मारपीट करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।