फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर....मुरादाबाद यार्ड में चल रहा है काम, कईं ट्रेनें प्रभावित

Tue, 27 Aug 2024 01:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

मुरादाबाद में गजरौला, हापुड़ व बिजनौर यार्ड में एफओबी (फुटओवर ब्रिज) पर गार्डर रखे जा रहे हैं। इस दौरान कर्मियों की सुरक्षा को लेकर 29 अगस्त तक रोजाना 3:30 घंटे का ब्लॉक हुआ है।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कुछ दिनों से ट्रेनों का संचालन लगातार प्रभावित हो रहा है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुरादाबाद मंडल के गजरौला, हापुड़, बिजनौर की यार्ड में काम के चलते हर रोज साढ़े तीन घंटे का ब्लॉक लिया है। इसके चलते 29 अगस्त तक कई ट्रेनें प्रभावित होंगी।

विज्ञापन


रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य आफताब खान ने बताया कि मुरादाबाद में गजरौला, हापुड़ व बिजनौर यार्ड में एफओबी (फुटओवर ब्रिज) पर गार्डर रखे जा रहे हैं। इस दौरान कर्मियों की सुरक्षा को लेकर 29 अगस्त तक रोजाना 3:30 घंटे का ब्लॉक हुआ है।

ब्लॉक की अवधि में दिल्ली और पंजाब रूट की कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। इस ब्लॉक में डिब्रूगढ़ से लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस, काठगोदाम से दिल्ली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, कोटद्वार से दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस और गजरौला से नजीबाबाद पैसेंजर ट्रेन रोज 30 मिनट की देरी से चलेंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: भूकंप के हल्के झटकों में बड़ी चेतावनी, दून में इन जगह रोक के बावजूद बन रहे बहुमंजिला भवन
विज्ञापन


इसके अलावा सहरसा से अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस सहरसा से 2:30 घंटे, दिल्ली से कोटद्वार सिद्धबली जन शताब्दी एक्सप्रेस दिल्ली से 5 घंटे, नजीबाबाद से गजरौला पैसेंजर नजीबाबाद से 2 घंटे और अलीगढ़ से गजरौला पैसेंजर ट्रेन अलीगढ़ से दो घंटे देरी से चलाई जाएंगी। लखनऊ से आनंद विहार टर्मिनस दिल्ली, डबल डेकर एक्सप्रेस और डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों को रूट बदला गया है। इन दोनों को नजीबाबाद, लक्सर, रुड़की से टपरी होते हुए गाजियाबाद भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें