फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार गिरने से बुझा घर का इकलौता चिराग

विज्ञापन
विज्ञापन
लंढौरा। दीवार गिरने से एक आठ माह के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा पांच बहनों में अकेला भाई था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के गांव तुगलपुर कमेहड़ा निवासी आजाद परिवार के साथ मंगलौर रोड पर एक गन्ना चरखी में झोंकने का काम करता है। वह परिवार के साथ मंगलौर रोड पर लगे कांटे की दीवार के नीचे झुग्गी झोपड़ी में रह रहा है। सोमवार की देर शाम अचानक कांटे की दीवार गिर गई, जिससे आठ माह का बच्चा चांद मलबे में दब गया। अन्य बच्चों को भी हल्की चोट आईं हैं। बच्चों की मां ने शोर मचाया तो राहगीर मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया मामला उनके संज्ञान में है। बच्चे के परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें