फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नगर निगम ने शुरू कराई कराई नाले की खोदाई, पहले दिन 800 मीटर काम पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरकार नगर निगम ने पानी की निकासी के लिए सभी प्रकार के विरोध को दरकिनार कर नाला खोदाई का काम शुरू करा दिया। एक ही दिन में 10 जेसीबी लगाकर करीब 800 मीटर दूरी तक कच्चा नाला खोदा गया जिसे शीलाखाला नाला तक जोड़ा जाएगा। इससे शिवपुरम और पनियाला रोड की कॉलोनियों के लोगों को राहत की किरण दिखी।
विज्ञापन

गाैरतलब है कि पनियाला रोड स्थित शिवपुरम और आसपास की कॉलोनियों के लोग जल निकासी की मांग के लिए कई दिनों से धरना दे रहे थे। इसी बीच मंगलवार को नगर निगम ने नाले की खोदाई का कार्य शुरू कर दिया। लंबे समय से जलभराव की समस्या झेल रहे क्षेत्रवासियों के लिए यह कार्रवाई राहत की बड़ी उम्मीद लेकर आई है।
नगर निगम ने भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में निगम सीमा से बाहर रहीमपुर और पाड़ली गुर्जर क्षेत्र तक नाले की खोदाई कराई। अभियान के लिए एक साथ 10 जेसीबी मशीनें लगाई गईं। पहले ही दिन करीब 800 मीटर लंबाई तक नाले की खोदाई का कार्य पूरा कर लिया गया। नगर निगम की योजना इस नाले को आगे शीलाखाला नाले से जोड़ने की है जिससे शिवपुरम समेत बड़ी आबादी वाले क्षेत्र के वर्षा जल की निकासी का स्थायी समाधान हो सके।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि यदि कोई बड़ी बाधा सामने नहीं आई तो बुधवार को ही शेष कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। खोदाई के दौरान कुछ ग्रामीणों ने अपने आवागमन का रास्ता बाधित होने की आशंका जताई। इस पर मेयर अनीता अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि जहां आवश्यकता होगी वहां ह्यूम पाइप डालकर मार्ग को सुचारु रखा जाएगा ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। अभियान के दौरान नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, नायब तहसीलदार यूसुफ, मेयर अनीता अग्रवाल और मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल मौके पर मौजूद रहे व कार्यों की निगरानी करते रहे।
लोगों ने मेयर का जताया आभार
शिवपुरम जनकल्याण समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि समिति का उद्देश्य केवल क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान कराना था। धरने के संयोजक सतीश शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं के लिए समिति भविष्य में भी संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने मेयर द्वारा धरनास्थल पर पहुंचकर जनता की भावनाओं का सम्मान करने और समस्याओं के समाधान का आश्वासन देने पर आभार व्यक्त किया। इस दौरान राजेश गोस्वामी, जितेंद्र सैनी, सुल्तान सैनी, नरेंद्र सिंह तोमर, राजेंद्र सिंह नेगी, रमेश पंवार, राजेंद्र जुयाल, चंद्रभान, रमेश सिंह, कमल, चंद्र प्रकाश शर्मा, अनिल चौधरी, सोहन पाल, मूल सिंह, अनिल कुमार त्यागी, सतीश शर्मा, डीके गौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें