फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नगर निगम ने तोड़े नालों पर डाले गए पक्के स्लैब

विज्ञापन
रामनगर में नाले पर पक्के स्लैब को तोड़ती जेसीबी। स्वयं
विज्ञापन
नगर निगम रुड़की ने बुधवार को रामनगर क्षेत्र में बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के तहत रामनगर द्वार से लेकर लेबर चौक तक सड़क किनारे नालों पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर नालों की सफाई कराई गई। इस दौरान नालों पर डाले गए पक्के स्लैब और अन्य अवैध निर्माण जेसीबी मशीन की मदद से तोड़े गए।
विज्ञापन

अभियान का नेतृत्व नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने किया। उनके साथ सहायक नगर आयुक्त अमरजीत कौर, द्वितीय सहायक नगर आयुक्त शिवानी सालार मौजूद रहीं। नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने कहा कि बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से बचाव और नालों की प्रभावी सफाई के लिए यह कार्रवाई आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से नालों पर अतिक्रमण न करने की अपील की। अभियान के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का विरोध भी किया। उनका कहना था कि नगर निगम को नालों का स्तर नीचे करना चाहिए क्योंकि गलियों की नालियों का पानी मुख्य नाले में नहीं पहुंच पा रहा है जिससे जलभराव की समस्या बनी रहती है। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा। अभियान के दौरान निगम अधिकारियों ने भविष्य में भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें