फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रुड़की तहसील परिसर में हुए सौंदर्यीकरण का मंत्री और डीएम ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर तहसील परिसर में कराए गए सौंदर्यीकरण कार्यों का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसी दौरान तहसील में तैयार किए गए आपदा कंट्रोल रूम का भी जिलाधिकारी ने विधिवत शुभारंभ किया।
विज्ञापन




कार्यक्रम के दौरान परिसर में स्थापित कंप्यूटर सेंटर के प्रथम बैच के छात्रों को मंत्री और जिलाधिकारी ने कंप्यूटर कक्षा में पढ़ रही छात्राओं को बैग वितरित कर उनका मनोबल बढ़ाया। प्रशासन की ओर से तहसील के मुख्य प्रवेश द्वार का पुनर्निर्माण कराया गया है जबकि बाहरी दीवारों को आकर्षक चित्रों और कलाकृतियों से सजाया गया है। साथ ही, परिसर के बाहर से अतिक्रमण हटाकर क्षेत्र को अधिक सुव्यवस्थित और साफ-सुथरा बनाया गया है।



कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर रुड़की के लक्ष्य की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण साबित होगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि प्रशासन मुख्यमंत्री की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सक्रिय है और तहसील परिसर में किए गए सुधार उसी प्रयास का हिस्सा हैं। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट, अपर तहसीलदार शुभांगिनी रिलकोटिया समेत कई अधिकारी और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें