फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन अस्पतालों को कराया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भगवानपुर। सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन प्राइवेट अस्पतालों में कार्रवाई के दौरान कमी मिलने पर ताला लगा दिया है। कार्रवाई से प्राइवेट अस्पताल संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्रामीणों ने कुछ दिन पूर्व सीएम पोर्टल पर शिकायत कर बताया था कि आबादी बढ़ने पर यहां बिना प्रशासन की अनुमति और बिना लाइसेंस के प्राइवेट अस्पतालों का संचालन होने लगा है। उपचार में मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। शिकायत के बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार से एसीएमओ डॉ. अनिल वर्मा ने टीम के साथ भगवानपुर कस्बे के अस्पतालों पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम ने अस्पताल संचालकों को जरूरी कागजात दिखाने के लिए कहा तो वो नहीं दिखा पाए। इसके बाद टीम ने तीन अस्पतालों पर ताला लगा कर उन्हें बंदा करा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें