फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

  11 घंटे तक दहकती रही गोदाम में लगी आग

Mon, 28 Nov 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
प्लास्टिक के गोदाम में आग लगी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
प्लास्टिक के कट्टों के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि फायर ब्रिगेड की तीन गाडिय़ां 11 घंटे बाद आग पर काबू कर पाई। आग से हुए नुकसान अभी पूरा अनुमान नहीं है। लेकिन नुकसान लाखों रुपये का बताया जा रहा है। हाईटेंशन लाइन टूटने के कारण यह आग लगी है।
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली अंतर्गत सुनहरा रोड मतलबपुर माधोपुर गांव के समीप हरीश कुमार ग्रोवर का हरीश कुमार बारदाना मर्चेंट नाम से प्लास्टिक के कट्टों का एक बड़ा गोदाम है। सोमवार तड़के करीब चार बजे गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने पर गोदाम के चौकीदार ने फायर ब्रिगेड को इसकी बात की जानकारी दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। लेकिन आग भीषण रुप ले चुकी थी। इस पर दो और फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों को बुलाया गया।

तीन गाडिय़ों से लगातार आग बुझाने का प्रयास किया गया। करीब 11 घंटे बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर अपराह्न तीन बजे आग पर बामुश्किल काबू पाया जा सका। फायर स्टेशन के एफएसओ बीएल डबराल ने बताया कि आग हाइटेंशन लाइन टूटने के कारण लगी है। आग से कितना नुकसान हुआ है। यह अभी स्पष्ट नहीं है। लेकिन अनुमान लाखों रुपये के नुकसान का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें