फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: माली और ड्राइवर ने की थी रिश्तेदार के साथ मिलकर चौकीदार की हत्या, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

Wed, 30 Oct 2024 08:51 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

हेरिटेज ग्लोबल स्कूल के चौकीदार इकबाल की पांच अक्तूबर को स्कूल में नकाबपोश बदमाश ने डंडों से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी थी। यह पूरी घटना स्कूल में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर केस दर्ज कर हत्यारे की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कूल के चौकीदार की हत्या स्कूल के ही माली और बस ड्राइवर ने एक रिश्तेदार के साथ मिलकर की थी। माली और बस ड्राइवर चौकीदार की टोकाटाकी से नाराज थे। इसके चलते दोनों ने अपने रिश्तेदार को षड़यंत्र में शामिल कर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त डंडा, बाइक और अन्य सामान भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


झबरेड़ा थाना क्षेत्र स्थित इकबालपुर के पास हेरिटेज ग्लोबल स्कूल के चौकीदार इकबाल की पांच अक्तूबर को स्कूल में नकाबपोश बदमाश ने डंडों से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी थी। यह पूरी घटना स्कूल में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर केस दर्ज कर हत्यारे की तलाश शुरू कर दी थी।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि पुलिस ने स्कूल के स्टाफ की गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया। साथ ही उनकी मोबाइल लोकेशन भी चेक की। इस बीच पुलिस का शक स्कूल की बस के चालक टिंकू पर गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या का राज उगल दिया।
विज्ञापन

 

चौकीदार का व्यवहार नहीं लगता था अच्छा 
आरोपी ने बताया कि इकबाल करीब 10 साल से स्कूल की चौकीदारी कर रहा था और स्कूल प्रबंधन का विश्वासपात्र था। वह आए दिन ड्राइवर टिंकू और स्कूल के माली राजा को टोक रहा था। चौकीदार का यह व्यवहार उन्हें अच्छा नहीं लगता था। आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन उनका रिश्तेदार दीपक स्कूल में आया था। इसके बाद टिंकू और दीपक बच्चों को स्कूल से घर छोड़कर इकबालपुर आए थे और दोनों ने यहां ठेके से शराब खरीदी थी। दोनों ने राजा को भी मौके पर बुला लिया था और तीनों ने मिलकर शराब पी थी। इस बीच राजा और टिंकू ने चौकीदार की टोकाटाकी का जिक्र किया और उसे सबक सिखाने का मन बनाया। इसके बाद दोनों ने दीपक के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई। इसके बाद तीनों स्कूल के अंदर गए।
 
विज्ञापन

पुलिस ने राजा और दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया
दीपक ने मौका पाकर इकबाल को लात मारकर नीचे गिराकर डंडों से वार कर मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद तीनों बाइक से इकबालपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां उन्होंने दीपक को ट्रेन में बैठाया था और दोनों घर वापस आए गए थे। आरोपी ने बताया कि उस समय तीनों को नहीं पता था कि इकबाल की मौत हो गई है। उन्हें अगले दिन उसकी मौत की जानकारी पता लगी थी। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने राजा और दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया। एसओ अंकुर शर्मा ने बताया कि टिंकू और राजा निवासी गांव माजरी खुंडेवाली, झबरेड़ा और दीपक निवासी गांव शिवपुर, थाना देवबंद जिला सहारनपुर हाल धानमंडी मौर, जिला बठिंडा, पंजाब को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी...मैदानी जिलों में वोटर बनने का उत्साह, सवा लाख वोटर बढ़े

नहीं कर पाए कैमरा बंद और टैटू छिपाने को बांधी पट्टी
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वारदात को अंजाम देने से पहले उनकी योजना सीसीटीवी कैमरे बंद करने की थी लेकिन वह बंद नहीं कर पाए। दीपक के हाथ में टैटू था और पहचान का खतरा था। उन्होंने इकबालपुर मेडिकल स्टोर से चार पट्टियां खरीदीं और गन्ने के खेत में चले गए। यहां पर उन्होंने पट्टियों से उसका टैटू छिपा दिया और टीशर्ट और पायजामा उतारकर उसके दोनों हाथों व पैरों पर भी पट्टियां लपेट दी थीं। गमछे से दीपक ने अपना चेहरा ढक लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें