फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान का ताला तोडकर लाखों की चोरी

विज्ञापन
झबरेड़ा में हुई चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की नकदी और आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। परिवार मकान में ताला लगाकर शादी समारोह में गया था। लौटने पर चोरी की जानकारी मिली तो पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुशील कुमार अग्रवाल झबरेड़ा के जटौल रोड पर परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार रात वह घर में ताला लगाकर शादी समारोह में सहारनपुर गए थे। रात में किसी समय चोर बंद मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी करीब पांच लाख रुपये की नकदी, दस तोला सोना और एक किलो चांदी पर हाथ साफ कर दिया। बृहस्पतिवार देर शाम को परिवार शादी समारोह से लौटा तो मकान के ताला टूटा देख होश उड़ गए।
आननफानन मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ ही लोगों से पूछताछ की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया। पीड़ित मकान स्वामी सुशील कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर खुलासे की मांग उठाई। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ ही संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें