रुड़की। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नेहरू स्टेडियम में भारत स्वाभिमान (न्यास) और पतंजलि योग समिति ने दिव्य और भव्य कार्यक्रम किया। 800 से अधिक लोगों को योग शिक्षक मोहित शर्मा, पवन कुमार आर्य, डॉ. बिपिन राठौर और रजनी कालरा ने योग कराया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ कल्पना सैनी, विधायक प्रदीप बत्रा, जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति, श्यामवीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, मेयर अनिता अग्रवाल, मुख्य नगर आयुक्त राकेश तिवारी, चैरब जैन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन समिति मीडिया प्रभारी केतन भारद्वाज ने किया।
रुड़की स्थित न्यायालय परिसर में मुख्य परिवार न्यायाधीश भरत भूषण पाण्डेय, अपर मुख्य न्यायाधीश हरिद्वार इमरान, अपर मुख्य न्यायाधीश रुड़की बुसरा कमाल, न्यायिक मजिस्ट्रेट-द्वितीय रुड़की उदिशा सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/द्वितीय अपर सिविल जज रुड़की नवल सिंह बिष्ट समेत अधिवक्ता प्रवीण तोमर एडवोकेट, पंकज राठी, दिनेश धीमान, संदीप यादव, धीमान, अमित एडवोकेट आदि ने योग किया। इसके अलावा श्री मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में कार्यक्रम अधिकारी अनु शर्मा, विद्यालय अध्यक्ष राकेश कुमार अग्रवाल, प्रबंधक ललित मोहन अग्रवाल व प्रधानाचार्या भारती अग्रवाल के साथ शिक्षकों व छात्रों ने योग किया। बिशंभर सहाय ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस सचिव चंद्र भूषण शर्मा, सौरभ भूषण शर्मा आदि ने योग किया।
कृष्णा योगशाला में अनुपम यादव, सोनिया वर्मा, दिया गोयल आदि ने भाग लिया। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज ढंडेरा में प्रबंधक कुंवर संजीव कुमार कुशवाहा समेत मनु प्रताप सिंह, रितु वर्मा, सैइम अली व शिवम लोधी आदि ने भाग लिया। रोटरी क्लब रुड़की की ओर से देव आश्रम में योग कैंप का आयोजन किया गया। एसोसिएशन ऑफ एलायंस क्लब इंटरनेशनल एलायंस क्लब ने मोहिनी देवी डिग्री कॉलेज रुड़की में योग दिवस मनाया। इस मौके पर संरक्षक अरविंद गुप्ता, अनिता गुप्ता, प्रवीण सिन्धु व योगेश गोयल आदि मौजूद रहे। नगर पंचायत इमलीखेड़ा में पंडित कृष्णानन्दन, विजेंद्र पाल, मंगतराम, पप्पू कश्यप, नरेंद्र पाल आदि ने भाग लिया। झबरेड़ा में श्री सत्य नारायण मंदिर इंटर कॉलेज मखदूमपुर में एनसीसी कैडेट्स ने योग किया।
सुल्तानपुुर में जमदग्नि पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य मीनू शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी सुमित ठाकुर की उपस्थिति में योग कार्यक्रम हुआ। खानपुर के भगवान शंकर इंटर कालेज में योगाचार्य संगीता रानी ने योग कराया। उपकारागार रुड़की में वानप्रस्थी जन जागृति अभियान समिति के अध्यक्ष कर्नल एमपी शर्मा, जेल अधीक्षक जेपी द्विवेदी, योग प्रशिक्षक पवन कुमार आदि ने योग कार्यक्रम संपन्न कराया और कैदियों ने पूरे मनायोग से हिस्सा लिया। भगवानपुर के बीडी इंटर कॉलेज में भारत विकास परिषद शाखा मां चूड़ामणि देवी भगवानपुर व विलेज डेवलपमेंट सोसाइटी ने संयुक्त रूप से योग शिविर का आयोजन किया। आरएनआई इंटर कॉलेज भगवानपुर में भी योग दिवस मनाया गया।
नारसन राजा महेंद्र प्रताप डिग्री कालेज में योग हुआ। प्राचार्य डॉ बीएल कुशवाहा ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। क्वाड्रा इंस्टीट्यूट में ऑफ आयुर्वेद में 500 साधकों ने योग किया। संस्थान सचिव डॉ. रकम सिंह, निदेशक मनोज गोयल व कोषाध्यक्ष अकलंक जैन आदि ने शुभकामनाएं दी। इसके अलावा आर्मी पब्लिक स्कूल दो व एक, केंद्रीय विद्यालय, राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान एवं आईआईटी रुड़की समेत विभिन्न संस्थानाें में योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ।