फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की सात फैक्ट्रियों पर लटकेंगे ताले

Fri, 01 Jan 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। खतरनाक प्रदूषण फैला रही जिले की सात फैक्ट्रियां बंद होगी। प्रदूषण बोर्ड मुख्यालय की ओर से इन फैक्ट्रियों की बंदी के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इन सभी फैक्ट्रियों से निष्कासित खतरनाक केमिकल उत्प्रवाह खुले में छोड़ा जा रहा था। जो नालों के माध्यम से नदियों में प्रवाहित हो रहा है। साथ ही सॉलिड वेस्ट के निस्तारण के भी इंतजाम नहीं किए गए थे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एनजीटी के आदेश पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से सीवरली पाल्यूटिंग इंडस्ट्रीज (एसपीआई) के अंतर्गत प्रदूषण फैलानी वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ निरीक्षण प्रक्रिया जारी है। इसके तहत बोर्ड अधिकारियों की ओर से विगत 28 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच बहादराबाद और भगवानपुर क्षेत्र स्थित फैक्ट्रियों का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्रियों में खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल बिना ट्रीटमेंट प्लांट लगाए किया जा रहा है। इन फैक्ट्रियों में शामिल बहादराबाद दादुपुर स्थित गंगा मेटल, दक्ष प्लेटर, नटराज एंटरप्राइजेज, मनसा इंडस्ट्रीज, सनसाईन इंडस्ट्री और रचना एंटरप्राइजेज में प्रदूषण के लिहाज से खतरनाक निकिल, कॉपर और क्रोमियम जैसे केमिकल इस्तेमाल पाया गया। साथ ही इन फैक्ट्रियों में सॉलिड वेस्ट के निस्तारण की व्यवस्था भी नहीं थी। इन फैक्ट्रियों से निकलने वाले केमिकलयुक्त पानी को बाहर नाले में खुला छोड़ा जा रहा था। मनसा और सनसाइन इंडस्ट्रीज से लिए गए सैंपल जांच में भी मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। इसके अलावा विगत 23 नवंबर को किए निरीक्षण में भगवानपुर क्षेत्र स्थित क्वालिटी इलेक्ट्रिकल फैक्ट्री को बंद करने की संस्तुति की गई थी। इस फैक्ट्री के पास 2010 के बाद से पर्यावरण की अनुमति नहीं थी साथ ही निष्कासित जल बाहर छोड़ा जा रहा था। इन सभी फैक्ट्रियों की बंदी की संस्तुति बोर्ड मुख्यालय देहरादून को भेजी गई है। निरीक्षण आख्या के आधार पर बोर्ड मुख्यालय ने इन फैक्ट्रियों के बंदी के आदेश जारी किए हैं।
---------------
क्षेत्रीय प्रदूषण बोर्ड रुड़की की ओर से किए गए निरीक्षण के दौरान फैक्ट्रियों में प्रदूषण मानकों की घोर अनदेखी की गई थी। बंदी की संस्तुति पर सभी फैक्ट्रियों के बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- विनोद सिंघल, सदस्य सचिव, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मुख्यालय देहरादून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें