फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: घायल लाइनमैनों के इलाज कराएगा विभाग, नौकरी भी रहेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन पहले विद्युत लाइन की मरम्मत के दौरान घायल हुए दो लाइनमैनों के इलाज को लेकर उठे विवाद के बाद ऊर्जा निगम हरकत में आ गया है। किसान संगठनों की ओर से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दिए जाने के बाद विभाग ने दोनों कर्मचारियों का निशुल्क इलाज कराने, उन्हें ड्यूटी से नहीं हटाने और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, खानपुर बिजलीघर पर छह लाइनमैन तैनात हैं। 23 जुलाई को खानपुर-उत्तर प्रदेश सीमा के पास एक विद्युत पोल पर फॉल्ट की सूचना मिलने पर लाइनमैन नितिन कुमार और नीलू मरम्मत कार्य के लिए मौके पर पहुंचे। लाइनमैन शिवकुमार ने बताया कि मरम्मत के दौरान दोनों कर्मचारी अचानक नीचे गिर गए, जिससे नितिन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि नीलू के हाथ में फ्रैक्चर हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दोनों को उपचार के लिए लक्सर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया था। वहां प्राथमिक उपचार के बाद नितिन कुमार की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया था, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, नीलू का उपचार भी चल रहा है।
विज्ञापन


घटना के बाद किसान संगठनों ने आरोप लगाया कि विभाग घायल कर्मचारियों की अनदेखी कर रहा है। इसे लेकर सोमवार को खानपुर बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर दोनों लाइनमैनों के इलाज का पूरा खर्च उठाने और उनकी सेवाएं सुरक्षित रखने का भरोसा दिया।
कोट

दोनों घायल लाइनमैनों का निशुल्क इलाज विभाग की ओर से कराया जाएगा। साथ ही उन्हें ड्यूटी से नहीं हटाया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर अन्य हरसंभव सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। -
विज्ञापन

देवेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें