नगर में कारगिल विजय दिवस पर चंद्रशेखर चौक स्थित शहीद हवलदार हरि सिंह थापा की प्रतिमा पर गोरखा समाज ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गोरखा समाज के अध्यक्ष जसवंत सिंह थापा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस देश के लिए गौरव का दिन है लेकिन शहीद की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देने के लिए कोई जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि शहीदों के सम्मान की बात करने वालों को ऐसे अवसरों पर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने चंद्रशेखर चौक पर धरना-प्रदर्शन और पुतला दहन से शहीदों की प्रतिमाओं के सम्मान पर असर पड़ने की बात कहते हुए भविष्य में इस पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि समाज जल्द ही इस संबंध में उपजिलाधिकारी और महापौर को ज्ञापन सौंपेगा। इस मौके पर बुद्धि सिंह राणा, रविंद्र गुरुंग, जितेंद्र गुरुंग, तुलसी देवी, प्रदीप लेपचा, उज्जवल थापा, उदय, तेज प्रसाद शर्मा, डीबी शर्मा और त्रिलोक आदि मौजूद रहे। संवाद