फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धू-धूकर जली फैक्ट्री, सुस्ताते पहुंची दमकल

Wed, 13 Jan 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
नारसन। बॉर्डर के कस्बा नारसन की एक फैक्ट्री में सोमवार देर रात शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। लकड़ी के ढेर में आग लगने पर लपटों ने फैक्ट्री को अपने आगोश में ले लिया। सूचना के करीब 45 मिनट बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी पांच मिनट में खाली हो गई। दोबारा गाड़ी पहुंचने में करीब एक घंटा लगा। सुस्ती पर चौकी प्रभारी और दमकलकर्मियों के बीच फोन पर तीखी नोकझोंक भी हुई। अग्निकांड में लाखों का नुकसान बताया गया है। गनीमत रही कि कोई कर्मचारी अग्निकांड की चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन

नारसन कस्बे की विनय प्लाईवुड फैक्ट्री में सोमवार देर रात शार्ट सर्किट की चिंगारी ने भीषण आग का रूप धारण कर लिया। सूचना पर नारसन चौकी प्रभारी सुखपाल मान ने करीब 11:15 बजे फायर ब्रिगेड को खबर की। रुड़की से दमकल की टीम लगभग 11:58 बजे पहुंची। टीम पहुंचने पर आग शीघ्र काबू होने की उम्मीद जगी, मगर पांच मिनट में ही पूरी गाड़ी पानी से खाली हो गई। इसके बाद दोबारा  करीब एक घंटे बाद गाड़ी पहुंची। इस दौरान फैक्ट्री से आग की लपटें निकलती रहीं।
फैक्ट्री प्रबंधन से जुड़े कुछ लोग खुद ही आग से सामान बचाने में जुटे रहे। देर रात करीब ढाई बजे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अग्निशमन विभाग के मुताबिक रात के समय हाईवे पर भारी वाहनों से दिक्कत पैदा हुई। फैक्ट्री प्रबंधन के मुताबिक अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने की जानकारी मिलते ही नाइट शिफ्ट में काम कर रहे सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकल गए। यही वजह रही कि अग्निकांड में जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें